logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Violence: हिंसा में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने बड़ी संख्या में कर्मियों को किया तैनात


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में सोमवार को हुई हिंसा में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान इरफान अंसारी (38, निवासी गरीब नवाज नगर) के रूप में हुई है। ज्ञात हो कि, हिंसा में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इरफ़ान को इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। वहीं शनिवार को दोपहर एक बजे उसकी मौत हो गई। 

दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई 
वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मृतक के भाई इमरान अंसार ने कहा कि, इस वारदात में शामिल लोगों की पहचान की जाये और सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और परिवार को न्याय दिलाया जाए।

बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात

गृहमंत्रियों के शहर के रूप में मशहूर नागपुर में सोमवार को दो गुटों के बीच दंगे भड़क उठे। मेयो में युवक की मौत के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियो को तैनात किया गया है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर मेयो अस्पताल क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। इस क्षेत्र में सशस्त्र जवानों को भी तैनात किया गया है। इसके साथ ही तहसील लकड़गंज गणेश पेठ समेत मोमिनपुरा, हंसपुरी, चिटणीस पार्क चौक और भालदार पुरा इलाकों में भी पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। इरफान अंसारी की मौत के बाद हड़कंप मच गया है।