logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Violence: दस थाने में लगाया गया कर्फ्यू, अब तक 65 लोगों को किया गया गिरफ़्तार


नागपुर: औरंगजेब का पुतला जलाने को लेकर हुए विवाद में नागपुर में हिंसा भड़क गई। इस दौरान एक विशेष वर्ग ने मध्य नागपुर के महल परिसर में आगजनी की। इस दौरान घरों पर पत्थर फेंकते हुए वाहनो में आग लगा दी। इस हिंसा में बड़ा नुकसान हुआ और परिसर में तनाव का माहौल है। स्थिति को संभालने के लिए नागपुर पुलिस ने शहर के दस थानों में कर्फ्यू लगा दिया है। जिसके तहत अब इन क्षेत्रों में भिड़ इकट्ठा नहीं हो सकती है। वहीं हिंसा में शामिल लोगों की लगातार धरपकड़ जारी है। अबतक पुलिस ने 65 लोगों को गिरफ्तार किया है।

नागपुर पुलिस आयुक्त डॉक्टर रविन्द्र कुमार सिंघल ने भारतीय दण्ड अधिनियम की धारा 163 के तहत का कर्फ्यू लगाया है। सिंघल ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा, पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है। नागपुर शहर के कोतवाली, गणेशपेठ, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। नागपुर पुलिस आयुक्त रविन्द्र कुमार सिंघल अनुसार, अगले आदेश तक यह कर्फ्यू लागू रहेगा।

साजिश के तहत की गई हिंसा: शिंदे 

नागपुर में हुई हिंसा को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साजिश बताया है। शिंदे ने कहा कि, राज्य को बदनाम करने और अस्थिर करने के लिए एक साजिश के तहत यह हिंसा की गई है। सोच समझ और पूरी साजिश के साथ यह हिंसा हुई है। इसी के साथ शिंदे ने यह भी कहा कि, हिंसा में जो लोग भी शामिल होंगे उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अब तक 65 लोगों को किया गया गिरफ्तार

हिंसा के बाद से पुलिस लगातार इसमें शामिल लोगो की पहचान और गिरफ्तार करने का काम में लग गई है। सिसिटीवी, सर्विलेंस की मदद से हिंसा में शामिल लोगों को पकड़ा जा रहा है। अभी तक नागपुर पुलिस ने 65 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं और लोगों को पकड़ने का काम जारी है। पुलिस ने हिंसा के बाद से ही आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी थी। घरों से निकाल निकाल कर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा था।