logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Violence: नागपुर पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन, पत्थरबाजी और उपद्रवियों को पनाह देने वालों को किया जा रहा गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर पुलिस (Nagpur Police) ने सोमवार को हुई हिंसा और आगजनी में शामिल आरोपियों की पहचान करने के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन (Combing Operation) शुरू कर दिया है। इसके तहत पुलिस उन घरों की तलाशी ले रही जिनके घरों से पत्थरबाजी हुई और साथ ही उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है, जिन्होंने महल और हंसपुरी हिंसा (Mahal and Hansapuri Violence) के बाद आरोपियों को पनाह दी थी।

सोमवार को हुई हिंसा में उपद्रवियों ने खूब हुड़दंग मचाया था। उपद्रवियों ने पुलिस सहित आपस के घरों पर पत्थरों से हमला कर दिया। हजारों की संख्या में भीड़ एकाएक महल और हंसपुरी पहुँचती है और लोगों की निजी संपत्ति में तोड़फोड़ शुरू कर देती है। इस दौरान कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। हिंसा के दौरान कई घरों से पत्थरबाजी भी की  गई। यही नहीं उपद्रवियों ने तलवार, कुल्हाड़ी से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जिसमें 33 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन डीसीपी रैंक के अधिकारी भी शामिल है।

घटना के बाद से नागपुर पुलिस लगातार हिंसा में शामिल आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी। बुधवार को हिंसा में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जिसके तहत पुलिस सीसीटीवी की मदद से उन घरों की तलाशी ले रही जिनके घरों से पत्थरबाजी हुई उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी के साथ उन लोगों को भी हिरासत में लिया जा रहा है, जिन्होंने उपद्रवियों ने अपने घरों में छुपाया था।

मास्टरमाइंड सहित 51 उपद्रवी गिरफ्तार
नागपुर में हिंसा करने के आरोप में पुलिस ने मास्टरमइंड फहीम खान सहित 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हिंसा को लेकर छह मामले दर्ज किये हैं, जिसमें 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। नामजद आरोपियों के पास से 26 आरोपियों को मंगलवार रात को अदालत में पेश किया गया, जिन्हे 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। इसी के साथ मास्टरमांइड फहीम खान को भी 21 मार्च तक पुलिस की कस्टडी में भेजा गया है।