logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Violence: 50 से अधिक वाहन जलाए गए, 34 पुलिसकर्मी व 5 नागरिक घायल


नागपुर: शहर में भड़की हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। मंगलवार को पालक मंत्री बावनकुले सभी आला अधिकारियों के साथ चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और मिनट दर मिनट जानकारी ले रहे हैं। घटना में 34 पुलिसकर्मी और 5 नागरिक घायल हुए हैं, जबकि 50 से 55 वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।

प्रशासन के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई, जिससे तनाव और बढ़ा। हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस ने उचित कदम उठाए और स्थिति को नियंत्रण में रखा है। राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अब तक 5 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अब ट्रिगर पॉइंट की जांच कर रही है और कॉल रिकॉर्ड  खंगाले जा रहे हैं ताकि इस घटना के मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सके। प्रशासन और पुलिस ने सभी समुदायों से नागपुर की सांस्कृतिक विरासत बनाए रखने की अपील की है। राज्य सरकार ने विपक्ष से भी अनुरोध किया है कि इस घटना को राजनीतिक रंग न दिया जाए और सभी दल मिलकर शहर में सौहार्द बनाए रखें।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता बाबनकुले ने बताया कि पुलिस ने अपनी जान की परवाह किए बिना दो समुदायों के बीच ढाल बनकर खड़ी रही, जिससे हालात और न बिगड़ें। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले शोभायात्राओं को लेकर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। फिलहाल नुकसान का पंचनामा किया जा रहा है और हालात को सामान्य करने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है।