logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Violence: सोची समझी साजिश के तहत फहीम शमीम खान ने कराई हिंसा, पुलिस के खिलाफ लोगों को उकसाया


नागपुर: महल और हंसापुरी हिंसा मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड का खुलासा कर दिया गया है। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर अनुसार, फहीम शमीम खान इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड है। आरोपी ने पूर्व नियोजन के तहत हिंसा फैलाई। आरोपी ने पहले भीड़ को जमा किया उसके बाद पुलिस के खिलाफ भड़काया। जिसके बाद दंगाइयों ने लोगों के घरों पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ की। इस दौरान आरोपियों ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और छेड़खानी भी की। 

नागपुर में तनाव के सिलसिले में पुलिस ने 51 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फहीम शमीम खान का नाम इसमें सबसे आगे है। फहीम खान सबसे पहले 30 से 40 लोगों को इकट्ठा करके सुबह 11 बजे पुलिस को बयान देने गया। इस दौरान फहीम खान ने पुलिस के समक्ष विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ आरोप लगाए। तदनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन इसके बाद भी फहीम खान ने फिर से भीड़ इकट्ठा कर ली और तनाव पैदा करना शुरू कर दिया। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

पुलिस आरोपी फहीम खान को उसके यशोधरा नगर स्थित आवास से गिरफ्तार किया। आरोपी हिंसा के बाद से अपने घर में छुपा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया, जिसे अदालत ने उसे 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।


लोकसभा चुनाव में फहीम खान की हार
फहीम खान 38 वर्ष का हैं और उनकी शिक्षा 10वीं तक है। फहीम खान हिंसा भड़का रहा था। बताया गया है कि फहीम खान प्रदर्शनकारियों को यह कहकर भड़का रहा था कि पुलिस हिंदू समुदाय से है और उनकी मदद नहीं करती। फहीम खान ने पिछला लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा।