logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Violence: आरोपी हामिद इंजिनियर की याचिका पर हुई सुनवाई, साइबर पुलिस ने अदालत में जमा की केस डायरी


नागपुर: नागपुर हिंसा (Nagpur Violence) के आरोपी हामिद इंजीनियर (Hamid Engineer) की जमानत याचिका पर बुधवार को न्यायालय में  सुनवाई हुई। जहां अदालत के निर्देश पर साइबर पुलिस (Cyber Police) ने मामले की केस डायरी जमा की। वहीं अब सात अप्रैल को याचिका पर अगली सुनवाई होगी। 

नागपुर में हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से मुख्या सूत्रधार फहीम खान और हामिद इंजिनियर की जमानत अर्जियों पर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हिंसा में शामिल आरोपियों में से एक हामीद इंजीनियर ने जमानत के लिए याचिका लगाई थी। मंगलवार को याचिका पर सुनवाई हुई, जहाँ हामिद के वकीलों ने झूठे मामले में फंसाने का आवला देते हुए जमानत देने की मांग की, वहीं साइबर पुलिस ने याचिका पर आपत्ति जताते हुए जमानत का विरोध किया। जिसके चलते अदालत ने पुलिस को मामले की विस्तृत जांच के लिए पुलिस को केस डायरी के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया था।

बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान साइबर पुलिस ने केस डायरी को अदालत में जमा कर दिया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सात अप्रैल को सुनवाई करेगी। नागपुर हिंसा मामले को लेकर शहर में अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वह अदालत में सभी सबूत पेश करेगा और सुनिश्चित करेगा कि दोषियों को सज़ा मिले।