logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कुंभ स्नान करने गये, घर में हो गई चोरी, नंदनवन के देश पांडे ले आउट की घटना, 4.90 लाख का माल हुआ चोरी


नागपुर: नंदनवन थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार को महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज में जाना उस समय महंगा पड़ गया जब  चोर ने घर में सेंध लगाकर कीमती सामान  पर हाथ साफ कर दिया. खास बात चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद होने के चलते चोर की पहचान भी उजागर हो गई है बाबजूद इसके अभी तक इस शातिर चोर को पुलिस पकड़ नहीं पाई है।

जानकारी के अनुसार नंदनवन के देशपांडे लेआउट में राकेश रामचंद्र पांडे अपने परिवार के साथ रहते हैं. 28 जनवरी को सुबह पांडे परिवार घर पर ताला लगाकर कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे. इस बीच चोर ने घर की खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला. भीतर प्रवेश कर अलमारी में रखे 36,000 रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए. अगली सुबह रिश्तेदार ने उनके घर का दरवाजा खुला देखा और पांडे परिवार को फोन पर घर में चोरी होने की जानकारी दी. 

सूचना मिलते ही राकेश परिवार के साथ नागपुर लौटे और शिकायत दर्ज करवाई. चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हुईं है. चोरी करने वाले की पहचान शातिर चोर महिलांगे के रूप में हुई है जो अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है. पीड़ित परिवार ने पुलिस से उसे तुरंत पकड़ने के लिए गुहार लगाई है. जिस रात इस शातिर चोर ने इस घटना को अंजाम दिया, उसी रात उसने परिसर के अन्य घरों को भी निशाना बनाया है. चोरी का पुराना रिकॉर्ड होने और सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी नागपुर की हाइटेक पुलिस उसे अभी तक पकड़ पाने में असमर्थ दिखाई दे रही है.