logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: चोरी में भी नहीं पीछे महिलाएं, DMART की पार्किंग से तीन युवतियों ने उड़ाई मोपेड,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात


नागपुर: महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। चाहे बात समाज निर्माण की हो या अब अपराध की भी। नागपुर के नंदनवन थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन युवतियों ने मिलकर डीमार्ट की पार्किंग से एक दुपहिया वाहन को चंद सेकंडों में चोरी कर लिया।

यह वारदात 2 जुलाई के दोपहर की बताई जारी है। फरियादी वीणा राजगिरे अपनी सुजुकी एक्सेस मोपेड गाड़ी पर सवार होकर दोपहर के समय श्रीकृष्ण नगर स्थित डी मार्ट में पहुंची थी जहां पार्किंग में उन्होंने अपनी गाड़ी खड़ी की  और शॉपिंग के लिए चली गई। कुछ देर बाद जब शॉपिंग करने के बाद  वह अपनी गाड़ी के पास पहुंची तो उन्हें अपनी गाड़ी गायब दिखी। थोड़ी देर इधर-उधर तलाश करने के बाद वीणा ने नंदनवन पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

जब पुलिस ने डी मार्ट में लगे पर  सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उन्हें एक मोपेड गाड़ी पर सवार होकर पहुंची तीन युवतियां दिखाई, जिन्होंने चंद सेकंड में ही बीना की मोपेड गाड़ी उड़ा ली और वहां से रफू चक्कर हो गई। सीसीटीवी कैमरों से मिले सुराग के आधार पर ही अब नंदनवन पुलिस इन युवतियों की पहचान और तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर किसी ने इन युवतियों को वारदात के वक्त देखा हो या इनके बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि अपराध की दुनिया में अब सिर्फ पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी कदम से कदम मिला रही हैं।