logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: VR मॉल की दूसरी मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, युवक गंभीर रूप से घायल


नागपुर: शहर के इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में स्थित मेडिकल चौक के पास वीआर मॉल में रविवार शाम एक सनसनीखेज घटना घटी। मॉल की दूसरी मंजिल से एक युवक ने अचानक छलांग लगा दी, जिससे मॉल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही इमामवाड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जांच में युवक की पहचान नवीन नगर पारडी निवासी 20 वर्षीय गणपत राजेंद्र तिडके के रूप में हुई है।अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि कूदने के कारण उसके दाएं पैर में मल्टीपल फ्रैक्चर हुए हैं।

गनीमत रही कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद युवक की जान बच गई है। फिलहाल युवक का इलाज मेडिकल अस्पताल में जारी है।अब तक युवक के इस कदम के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इमामवाड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विभिन्न पहलुओं से जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने यह जोखिम भरा कदम क्यों उठाया।