logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: सर्राफा बाजार से सोने के ब्रेसलेट चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, ऑनलाइन गेम की लत बनी वजह


नागपुर: तहसील पुलिस थाना अंतर्गत सर्राफा बाजार में एक सोने की दुकान से ब्रेसलेट चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने यह वारदात ऑनलाइन गेम की लत और कर्ज़बाज़ारी के चलते अंजाम दी थी।

जानकारी के अनुसार, इतवारी सर्राफा ओली स्थित कक्कड़ ज्वेलर्स में शनिवार शाम 29 वर्षीय शुभम परसराम डुकरे, निवासी कीर्तिनगर दिघोरी, ब्रेसलेट खरीदने के बहाने दुकान में पहुंचा। दुकान की सेल्स गर्ल ने उसे दो सोने के ब्रेसलेट दिखाए जिन्हें आरोपी ने अपने हाथ में पहन लिया। थोड़ी देर बाद उसने क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने की बात कही और कार्ड घर पर होने का हवाला देकर बिना ब्रेसलेट उतारे ही चुपके से दुकान से निकल गया। दुकान मालिक को सूचना मिलने तक शुभम अपनी दुपहिया गाड़ी से फरार हो चुका था।

शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और क्राइम ब्रांच यूनिट-3 की टीम ने आरोपी को मेडिकल चौक स्थित वीआर मॉल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए दोनों सोने के ब्रेसलेट, एक मोबाइल फोन, दुपहिया वाहन और कुल 5 लाख 75 हजार रुपये का माल बरामद किया है।

पूछताछ में शुभम ने पुलिस को बताया कि वह ऑनलाइन गेम का आदी है और इसी कारण कर्ज़बाज़ारी में फंस गया था। कर्ज़दारों के दबाव के चलते उसने यह चोरी की। शुभम इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है और फिलहाल एक इंश्योरेंस कंपनी में काम कर रहा था। चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई है, उसकी पत्नी एक निजी बैंक में कार्यरत है। फिलहाल आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए तहसील पुलिस को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।