logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बीट मार्शल के साथ युवक ने की मारपीट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: अजनी पुलिस थाना अंतर्गत जोगी नगर परिसर में दो परिवारों के बीच हो रहे झगड़े की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर गए बीट मार्शल के साथ एक युवक ने मारपीट कर सरकारी काम में बाधा निर्माण की.पुलिस ने इस घटना की शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है.बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन को लेकर इन दोनों परिवारों का आपस में झगड़ा हुआ था और इसी झगड़े के चलते इसकी जानकारी पुलिस को नियंत्रण कक्ष से मिली थी.

अजनी पुलिस थाने के जोगी नगर परिसर में दो परिवारों के बीच गाली गलौज और मारपीट किए जाने की जानकारी नियंत्रण कक्ष से  अजनी बीट मार्शल को मिली थी. बीट मार्शल दीपक धान्डे तब अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि, नीरज भोयर नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में तब बीट मार्शल दीपक के साथ गाली-गलौज किया और उसे थप्पड़ मार दिया. बताया जा रहा है कि नीरज भोयर की मदद से अंकित धूपे नामक व्यक्ति ने किसी सोहेल खान नामक व्यक्ति से पैसे उधार लिए थे और इन्हीं पैसों को लेकर उनका आपस में विवाद हुआ था। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा निर्माण करने के चलते आरोपी नीरज को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।