logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पैसे के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी बाप-बेटा फरार; फ़रवरी महीने की 12व मर्डर


नागपुर: इमामबाड़ा पुलिस थाना अंतर्गत इंदिरा नगर परिसर अपराधी बाप बेटे ने मिलकर मामूली बात को लेकर हुए विवाद में अपने ही पड़ोसी युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे परिसर में दहशत फैल गई। पुलिस ने इस घटना की शिकायत मिलने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है आगे की जांच कर रही है। 

नागपुर शहर में फरवरी महीने में शुरू हुआ हत्याओं का सिलसिला  थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात एक और हत्या की वारदात इमामबाड़ा पुलिस थाने के इंदिरा नगर जाटतरोड़ी परिसर में हुई। अपराधी शेरू उर्फ शंकर राठौड़ ने अपने बेटे ऋतिक के साथ मिलकर पड़ोस में ही रहने वाले महेश बावने नामक युवक को चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया। महेश रेलवे में अपने पिता की मौत के बाद अनुकंपा पर नौकरी पर लगे थे। और गुरुवार को ही उसकी पत्नी का गोद भराई का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम के चलते परिसर के लोग उनके घर में जमा हुए थे।

पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने आरोपी शेरू और शंकर राठौड़ से लॉकडाउन के समय ब्याज से कुछ पैसे उधार लिए थे। बताया जा रहा है कि शंकर अवैध साहूकारी के धंधे से जुड़ा है और उसके खिलाफ इससे पहले हत्या और मारपीट जैसे मामले भी दर्ज हैं। जिस  महिला ने शंकर से पैसे उधार लिए थे उसकी बेटी महेश की बीवी को मेहंदी लगाने के लिए घर पर आई थी।

इस दौरान शंकर शराब के नशे में मृतक के घर पर आया और बच्ची को गाली गलौज कर धमकाने लगा। हालांकि घर में मेहमान होने का हवाला देते हुए महेश ने उसे गाली नहीं देने  के लिए  कहा था और इसी बात को लेकर शंकर अपने घर गया और अपने बेटे ऋतिक के साथ चाकू और रिवॉल्वर लेकर घटना स्थल पर पहुंचा। जहां रितिक ने महेश को पीछे से पकड लिया और उसके पिता शंकर ने चाकू से वार कर महेश की हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गए।

हालांकि महेश के परिजन उसे परिसर्वासियों की मदद से मेडिकल अस्पताल भी लेकर गए परंतु जांच के दौरान ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। इस घटना के बाद पूरे परिसर में दहशत फैल गई और खुशी का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने इस हत्या में शामिल बाप बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश कर रही है। 

देखें वीडियो: