logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सोंटू जैन की मदद करने वाले लोगों के सामने आए नाम, पुलिस कर रही उन्हें भी गिरफ्तार करने के तैयारी


नागपुर: ऑनलाइन क्रिकेट बेटिंग के नाम पर 58 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले अनंत उर्फ सोंटू अग्रवाल को सर्वोच्च न्यायालय ने अग्रिम जमाने देने से इनकार कर दिया है। इस फैसले से पौने तीन माह से पुलिस को चकमा देते हुए घूम रहे सोंटू की गिरफ्तारी का मार्ग अब खुला हो गया है। नागपुर पुलिस ने सोंटू के परिजनों और उसके साथियों की खोजबीन में दूसरे राज्यों में भेजे पुलिस के विभिन्न दलों को भी वापिस बुला लिया है। पुलिस अब नए सिरे से इस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस अब सोंटू के फरार होने में मदद करने वालों को भी इस मामले में आरोपी बनाने की तैयारी कर रही हैं। इस कड़ी में 15 से 20 नाम भी सामने आये हैं जिन पर तुरंत ही  कार्रवाई होने की संभावना व्यक्त की जा रही।

मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने 26 सितंबर को सोंटू जैन की अंतरिम जमानत को ठुकरा दिया था इसके बाद से ही वह सर्वोच्च न्यायालय की शरण में चला गया था। सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को उसकी अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई की जिसे ठुकराते हुए उसे 7 दिनों में आत्मसमर्पण करने की मोहलत दी गई है। 

हालांकि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर देशभर के बुकियों की नजर टिकी हुई थी। संभवत यह पहली मर्तबा होगा कि कोई क्रिकेट बेटिंग से जुड़े मामले में जमानत के लिए सुप्रीम पहुंचा था। अब पुलिस ने सोंटू जैन को पकड़ने के लिए अपनी प्लानिंग बदल दी है। अब पुलिस सोंटू जैन को फरार होने में मदद करने वाला की तलाश कर रही है और ऐसे करीब 15 से 20 नाम पुलिस के सामने आए हैं जिनकी तुरंत ही इस मामले में गिरफ्तारी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।