logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नंदनवन गार्ड हत्याकांड: पुलिस ने मिली कामयाबी, अपराध के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार; एक फरार


नागपुर: नंदनवन गार्ड हत्याकांड (Nandanwan Guard Murder Case) में पुलिस (Nagpur Police) को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस हत्या में शामिल के आरोपी को भंडारा जिले के तुमसर (Tumsar) से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी अभी फरार चल रहा है, जिसे पुलिस अभी ढूढ रही है। पकडे गए आरोपी की पहचान आकाश नारनवरे (24, तुमसर) निवासी है। आरोपी एक हार्डकोर अपराधी है। मौदा में हुए के हत्या मामले में आरोपी डेढ़ साल जेल में रहा, जेल से छूट कर आने के बाद वह लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा है। 

क्या है मामला? 

नंदनवन थाना अंतर्गत वाठोडा रिंग रोड स्थित शिव शंकर लॉन के पास 13 जून की आधी रात को एक स्क्रैप दुकान के गार्ड पर अज्ञात हमलावरों ने  हमला कर दिया। इस हमले में गार्ड 60 वर्षीय अब्दुल रहीम शेख हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

सीसीटीवी और बाईक से मामला सुलझा

पुलिस ने शुरू की जांच हमला के बाद पुलिस ने अपनी जाँच शुरू की। सीसीटीवी की मदद ने वारदात को अंजाम देने के समय इस्तेमाल की गई दोपहिया वाहन का पता लगाया। सम्बंधित दोपहिया अंबाझरी परिसर के पार्क स्ट्रीट अपार्टमेंट अपार्टमेंट में रहने वाले व्यक्ति की निकली। क्राइम ब्रांच की टीम ने दोपहिया मालिक से वाहन को लेकर पूछताछ की। हालांकि, मालिक ने किसी भी तरह की जानकारी से इनकार किया। 

बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी और वारदात वाली मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान निश्चित की। जाँच में पता चला की आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अपने गांव तुमसर फरार होगया। क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत तुमसर गई और आरोपी को गिरफ्तार किया। 

चोरी के इरादे से वारदात को दिया अंजाम 

पूछताछ में आरोपी ने चोरी के इरादे से वारदात को अंजाम देने की बात कही। आरोपी ने बताया कि, वारदात के दिन उसने फ्लैट से ही कार को चोरी किया और अपने एक दोस्त के साथ वाठोडा स्थित स्क्रैप के गोदाम में पहुंचा। जहां गार्ड बाहर सोया हुआ था। आरोपी ने आगे बताया कि, चोरी करने के दौरान कही गार्ड जाग न जाए इस कारण उसके सर पर डंडे से हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपियों ने गार्ड का मोबाइल सहित अन्य चीजे लेकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वापस लौटे और जहां से कार चोरी की थी उसे वापस रख दी। इस के बाद दोनों नागपुर से फरार हो गए। 

बिना दस्तवेजों के नौकरी में रखा

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी एक हार्ड कोर अपराधी है। उसपर हत्या सहित चोरी के कई मामले दर्ज हैं। मौदा में हुए एक हत्याकांड मामले में आरोपी डेढ़ साल जेल में रह चूका है। जेल से निकलने के बाद आरोपी नहीं सुधरा और नागपुर सहित आस-पास के इलाको में चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा। वहीं हत्याकांड की जाँच में एक बड़ी चूक सामने आई है, जहां हत्या जैसे संगीन अपराध होने के बावजूद बिना किसी दस्तावेजों और आपराधिक रिकॉर्ड जांचे आरोपी को नौकरी पर रखा गया।