logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nandanwan Murder Case: स्क्रैप के पैसों को लेकर चल रहा था विवाद; आरोपी को नौकरी पर रखने वाली कंपनी भी निकली फर्जी, पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की शुरू


नागपुर: नंदनवन गार्ड हत्या मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में पता चला है कि, स्क्रैप के बकाया पैसों को लेकर आरोपी आकाश नारनवरे (24, और स्क्रैप दूकान मालिक के बीच विवाद चल रहा था। आरोपी स्क्रैप दूकान मालिक को चोरी का माल बेचता था। आरोपी पिछले कई समय से बकाया पैसे देने की मांग कर रहा था, लेकिन वह टाल मटोल कर रहा था। इसी विवाद में आरोपी ने हत्या वारदात को अंजाम दिया। वहीं जाँच में यह भी पता चला है कि, अलर्ट सुरक्षा कंपनी ने आरोपी को नौकरी पर रखा था, वह कंपनी भी फर्जी है। कंपनी के पास सुरक्षा एजेंसी चलाने का न तो कोई पंजीयन है और न ही कोई दस्तावेज। पुलिस ने संबंधित सुरक्षा एजेंसी के मालिक आशीष बागड़े के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। 

नंदनवन पुलिस थाने के वाठोड़ा रिंग रोड स्थित दानिश ताजी स्क्रैप सेंटर में 14 जून की तड़के यह हत्या की घटना हुई थी। मृतक 60 वर्षीय अब्दुल रहीम शेख हुसैन  था जोकि इस दुकान में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। सोई हुई अवस्था में ही एक कार में सवार होकर आए अपराधी ने लकड़ी के डंडे से सिर पर कई बार कर अब्दुल को गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसकी दो दिन बाद इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो आरोपी सिक्योरिटी गार्ड के ड्रेस में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया था और इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी   ट्रैक करते हुए एलएडी चौक स्थित एक अपार्टमेंट में कार से उतरते हुए और  वहाँ भागते हुए देखा था। 

बताया जा रहा है कि यह युवक 24 वर्षीय आकाश नारनवरे  था जो कि तुमसर का रहने वाला है और नागपुर की अलर्ट सिक्योरिटी एजेंसी में सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहा था। जांच के दौरान ही पता चला कि आकाश अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति की फॉर्च्यूनर गाड़ी की चाबी लेकर इस वारदात को अंजाम देने के लिए गया था और बाद में उसने चुपके से गाड़ी अपार्टमेंट में पार्क कर फरार हो गया था। 

इस मामले की जांच के दौरान ही नंदनवन पुलिस ने आरोपी को गोंदिया के तिरोडा परिसर से  गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले में पुलिस उसके अन्य साथियों के भी शामिल होने की भी आशंका व्यक्त कर रही है जिसकी भी जांच की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि आकाश के खिलाफ इससे पहले हत्या, चोरी जैसे 6 गंभीर मामले दर्ज थे और वह बेल पर  छूट कर 7 महीने पहले ही नागपुर आया था और नागपुर में वह इस सिक्योरिटी एजेंसी के पास सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम कर रहा था। अपराधिक प्रवृत्ति होने के बावजूद सिक्योरिटी एजेंसी ने उसे काम पर रखा था जांच के दौरान अब पुलिस ने सिक्योरिटी एजेंसी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।