logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

नवनीत राणा धमकी मामला: पुलिस ने भिलाई से आरोपी को किया गिरफ्तार


अमरावती: अमरावती पुलिस ने छत्तीसगढ़ के भिलाई से उस युवक को गिरफ्तार किया है जिसने सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद और भाजपा नेता नवनीत राणा को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी का नाम शेख इसा शेख मुसा (28 वर्ष, निवासी पथ्रोट, अमरावती जिला) बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के साथ-साथ उसके भाई, भाभी और दो अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया है जो उसे भागने में मदद कर रहे थे।

इस मामले में नवनीत राणा को इंस्टाग्राम पर अश्लील गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में इसा भाई नामक खाते के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस के तकनीकी और जांच विभाग ने इस आरोपी का पता लगाया और छत्तीसगढ़ के भिलाई से उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के अलावा उसके सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई से सोशल मीडिया पर इस प्रकार की धमकियों और अभद्रता पर लगाम लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।