logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नक्सली वर्गेश उइका ने आत्मसमर्पण किया, 3.5 लाख का इनाम था घोषित


नागपुर: सरकार की आत्मसमर्पण नीति और शुरू कार्रवाई के बीच नक्सलियों का मुख्यधारा में आने का सिलसिला लगातार जारी है। गोंदिया में साढ़े तीन लाख के इनामी नक्सली एवं माओवादी दलम सदस्य वर्गेश उर्फ़ कोसा मंगलू उइका ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जहां उसका फूलो का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

वर्गेश उइका, जो बचपन से ही नक्सली आंदोलन में सक्रिय था, ने सोमवार को जिला कलेक्टर प्रजीत नायर और पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पुलिस विभाग ने आत्मसमर्पण को सकारात्मक कदम बताते हुए संतोष व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार, वर्गेश ने माओवादी संगठन में चल रहे उत्पीड़न और अत्याचार से तंग आकर हथियार डालने और सरकार की पुनर्वास नीति पर भरोसा करने का फैसला किया। 

जिला प्रशासन ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे आत्मसमर्पण से न केवल क्षेत्र में सुरक्षा और शांति स्थापित होती है, बल्कि नक्सल प्रभावित इलाकों में आम जनता को राहत मिलती है। 

देखें वीडियो: