logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: गांजा तस्करी से नक्सलियों का भरण-पोषण, ग्रामीण पुलिस ने किया बड़ा खुलासा


नागपुर: ग्रामीण पुलिस ने कुछ दिन पहले बुटीबोरी में एक कंटेनर से करीब 500 किलोग्राम गांजा पकड़ा था.इस गांजे की कार्रवाई में अभी तक पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में कई धका दायक खुलासे आरोपियों ने किए हैं.गाँजे की तस्करी के बाद उससे मिले पैसों से नक्सलियों को फंडिंग की जा रही थी. उड़ीसा के नक्सली ग्रस्त इलाके से पुलिस ने गांजा भेजने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और यह गांजा सड़क मार्ग द्वारा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भेजा गया था.

11 जनवरी को ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने गोपनीय जानकारी मिलने के बाद बुटीबोरी टोल नाके के पास हरियाणा नंबर के एक कंटेनर को पकड़ा था, जिसमें करीब 500 किलोग्राम गांजा मिला. इस कार्रवाई के दौरान कंटेनर के चालक और क्लीनर को गिरफ्तार किया गया था.पूछताछ में आरोपियों ने इस गांजे को वाराणसी के तस्कर आलोक रामविलास सिंह तक पहुंचाने की बात पुलिस को बताई.इसके बाद पुलिस ने 7 दिनों तक वाराणसी में डेरा डालकर आलोक को गिरफ्तार किया.

यह गांजा उड़ीसा के नक्सली ग्रस्त क्षेत्र सेमिलीगुड़ा से आरोपी कुसुमाजी कोरापुट द्वारा भेजा गया था. इसके बाद पुलिस ने कुसुमाजी कोरापुट को भी उड़ीसा से गिरफ्तार किया है.पूछताछ में आरोपियों ने गाँजे से मिले पैसों से नक्सलियों को फंडिंग करने की धका दायक जानकारी दी है. यही कारण है कि अब पुलिस इस मामले में अन्य  एजेसियों के साथ मिलकर आगे की जांच कर रही है।

देखें वीडियो: