logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: हसनबाग में NDPS टीम की कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर शेख नाज़िर MD के साथ गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के हसनबाग इलाके में क्राइम ब्रांच की एनडीपीएस टीम ने  कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 32 ग्राम एमडी पकड़ी गई है। पूछताछ  में ड्रग्स तस्करी के तार मुंबई से जुड़े हैं। जिसके आधार पर ही अब पुलिस उसके मुंबई के साथी की भी तलाश कर रही है। 

क्राइम ब्रांच के एनडीपीएस दस्ते को जानकारी मिली थी कि हसनबाग की गली नंबर 4 के पास एक व्यक्ति ड्रग्स की बिक्री कर रहा है। इसी सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने इस संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शेख नाज़िर शेख वज़ीर बताया। पुलिस ने उसके पास से 32 ग्राम मेफेड्रोन पाउडर, एक मोबाइल फोन, एक मोपेड, नकद रकम और एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन सहित करीब दो लाख 73 हजार 400 रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि नाज़िर कुख्यात अपराधी सामशेर का भांजा है और उस पर पहले से ही साल 2014 के एक हत्या के मामले में केस दर्ज है। वहीं उसने यह ड्रग्स अपने मुंबई के साथी अस्सू उर्फ़ ब्यालिस उर्फ़ शेख नसीम की मदद से लाने की कबूली दी है। इसके बाद पुलिस अब उसकी भी तलाश कर रही है। इस ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए नंदनवन पुलिस के हवाले किया गया है।