logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गांजा तस्करों पर लापरवाही करना पड़ा महंगा: दो अधिकारी निलंबित, आठ पुलिसकर्मियों को कारण बताओ नोटिस


नागपुर: सीताबर्डी पुलिस थाने में गांजा तस्करी पर कार्रवाई न करने के चलते पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्रकुमार सिंगल ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि गैरकानूनी गतिविधियों और तस्करों को किसी भी प्रकार का संरक्षण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद सीताबर्डी थाने की डीबी टीम ने गांजा विक्रेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस लापरवाही के चलते  देर रात डीबी के दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया है तो वही इसके अलावा आठ पुलिस कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

सीताबर्डी के इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में लंबे समय से मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री हो रही थी। वहां व्यापार करने वाले व्यापारियों को आए दिन नशेड़ियों के आतंक का सामना करना पड़ रहा था। जिसके  चलते ही व्यापारियों ने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से की थी। शिकायत में पुलिस और तस्करों की सांठगांठ का भी आरोप लगाया गया था।

हालांकि एक हफ्ता पहले सीता बर्डी पुलिस ने दिखावे के लिए वहां पर एक छापा कार्रवाई तो की परंतु किसी भी गांजा तस्कर को गिरफ्तार नहीं करते हुए निरंक कार्रवाई दिखाई गई थी। इसका पता चलते ही पुलिस आयुक्त ने शिकायत पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए  डीसीपी राहुल मदने  को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। 

पुलिस की विशेष टीम ने जब तेलीपुरा की संकरी गलियों में छापा मारा तो  मौके से स्नेहल लखनलाल चौरसिया को गांजा बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके पास से दो थैलियों में गांजा बरामद हुआ। इस दौरान 23 अन्य लोग भी गांजा खरीदते  हुए पकड़े गए। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।