logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

पाकिस्तान पहुंची सुनीता जामगडे मामले में नया मोड़; कारगिल पुलिस को नहीं मिला प्रोडक्शन वॉरंट, अगली हफ्ते फिर करेगी प्रयास


नागपुर: भारत-पाक सीमा पार कर कारगिल होते हुए पाकिस्तान पहुंची सुनीता जामगडे के मामले में अब नया कानूनी मोड़ आ गया है। कारगिल पुलिस ने सुनीता पर विशेष अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया है और मामले की जांच के लिए उसे कारगिल ले जाने का प्रयास कर रही है। परंतु कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने के चलते कोर्ट ने उसका प्रोडक्शन वारंट देने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद कारगिल पुलिस अगले हफ्ते फिर प्रोडक्शन वारंट लेने के लिए अदालत से गुजरिश करेगी। 

सुनीता जमगाडे का प्रोडक्शन वारंट लेने के लिए कारगिल पुलिस ने नागपुर की अदालत में आवेदन किया था, लेकिन आवश्यक न्यायिक दस्तावेज न होने के कारण उन्हें फिलहाल वॉरंट नहीं मिल पाया है। कारगिल पुलिस सुनीता को लिए बिना ही वापस लौट गई, क्योंकि उनके पास स्थानीय न्यायालय की आवश्यक अनुमति नहीं थी। अब जानकारी के अनुसार, कारगिल पुलिस अगले सप्ताह वहां की अदालत से नया वॉरंट प्राप्त कर नागपुर में फिर से अपील करेगी।

फिलहाल सुनीता जामगडे न्यायिक हिरासत में है और नागपुर के मध्यवर्ती कारागृह में बंद है। नागपुर पुलिस और कारगिल पुलिस के बीच इस मामले को लेकर सतत समन्वय बना हुआ है। नागपुर पुलिस का कहना है कि वे शुरू से ही कारगिल पुलिस के संपर्क में हैं और उन्हें पूरा सहयोग दे रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, सुनीता को घटना स्थल पर ले जाकर रिक्रिएशन करना आवश्यक है, जिससे पूरे घटनाक्रम की सच्चाई उजागर हो सके। इसके लिए सुनीता को कारगिल ले जाने की प्रक्रिया पूरी करने हेतु कानूनी औपचारिकताओं का पालन किया जा रहा है।