logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नव वर्ष पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 घंटे में 1.07 करोड के काटे चालान


नागपुर: सोमवार 30 दिसंबर की शाम 4 बजे से लेकर बुधवार 1 जनवरी की सुबह 4 बजे तक ट्रैफिक पुलिस ने शहर के 10 ट्रैफिक जोनों में कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के 161 मामले दर्ज किए गए, वहीं 11,463 चालकों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के लिए चालान काटा गया। सक्करदरा ट्रैफिक जोन में सबसे ज्यादा शराबी वाहन चालक पकड़े गए। यहां 26 ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले दर्ज किए गए। वहीं, ट्रैफिक नियमों का सबसे अधिक उल्लंघन सोनेगांव ट्रैफिक जोन में हुआ, जहां 1,407 लोगों का चालान काटा गया। लकड़गंज जोन ने जुर्माने के मामले में सबसे आगे रहते हुए 12.82 लाख रुपये वसूले।

प्रमुख जोनवार कार्रवाई के आकड़ो को देखे तो,

• लकड़गंज: 12.82 लाख रुपये (14 ड्रिंक एंड ड्राइव, 1,359 चालान)

• सोनेगांव: 12.35 लाख रुपये (12 ड्रिंक एंड ड्राइव, 1,407 चालान)

• सीताबर्डी: 12.44 लाख रुपये (7 ड्रिंक एंड ड्राइव, 1,336 चालान)

• सक्करदरा: 10.63 लाख रुपये (26 ड्रिंक एंड ड्राइव, 1,119 चालान)

• सभी करवाई में कुल वसूली: 1,07,07,701 रुपये

ट्रैफिक पुलिस अधिकारी की माने तो पुलिस की इस सख्ती का मकसद सड़क हादसों को रोकना और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है। हालांकि, यह आंकड़े यह भी बताते हैं कि नियमों का पालन करने की आदत अब भी नागरिकों में विकसित होनी बाकी है।