logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कार ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल


नागपुर: नागपुर के लकड़गंज पुलिस थाना अंतर्गत शनिवार सुबह एक दुपहिया सवार  बुजुर्ग को कार चला रही युवती ने टक्कर मार दी.इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग को लोगों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. लकडगंज पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

नागपुर शहर में आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में मासूम निर्दोष लोग अपनी जान गवा रहे हैं. शहर की सड़कों पर आवागमन करना इन दोनों जोखिम भरा हो गया है। ऐसा ही एक और मामला  लकड़गंज पुलिस थाना अंतर्गत  अल जमजम होटल के पास सड़क पर शनिवार सुबह सामने आया .एक मोपेड सवार बुजुर्ग को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी.

इस दुर्घटना में बुजुर्ग की गाड़ी चकनाचूर हो गई और वह वहीं  सड़क पर  गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए .बताया जा रहा है कि फॉक्सवैगन कार को एक 22 वर्षीय युवती चला रही थी. इस दुर्घटना के समय कार में तीन लोग सवार थे. हालांकि इस दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को एक ऑटो में डालकर अस्पताल पहुंचाया और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. इस दुर्घटना में बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई हैं और इनका इलाज अस्पताल में जारी है.