logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

NDCC Bank Scam: अब 18 दिसंबर को आएगा फैसला, सुनील केदार मुख्य आरोपी


नागपुर: जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँक घोटाले का फैसला टल गया है। मंगलवार को न्यायलय में इस मामले को लेकर सुनवाई हुई जिसके बाद मुख्य न्यायदंडाधिकारी न्यायलय 18 दिसंबर को अपना फैसला सुनाएगा। 125 करोड़ के इस बैंक घोटाले में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सुनील केदार मुख्य आरोपी है।  

मंगलवार को नागपुर डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में धोखाधड़ी मामले पर जिला व सत्र न्यायालय फैसला सुनाने वाला था। हालांकि, अदालत ने टाल दिया। अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत 30 नवंबर यानी गुरूवार तक अपना फैसला सुना सकता है. 

बता दे की साल 2002 में नागपुर डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में 125 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला सामने आया था. तब कांग्रेस नेता सुनील केदार बैंक के चेयरमैन थे. 2001-02 में बैंक फंड से होम ट्रेड लिमिटेड मुंबई, इंद्रमणि मर्चेंट्स और कुछ अन्य कंपनियों से सरकारी शेयर्स खरीदी गईं। यह राशि सहकारी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन कर निवेश की गई थी।

बाद में निजी कंपनी के दिवालिया हो जाने से बैंक में किसानों का पैसा भी डूब गया। जिसके बाद केदार और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. चूँकि केदार बैंक के अध्यक्ष थे. जिसके चलते उन्होंने मामले का मुख्य आरोप बनाया गया। केदार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुबोध धर्माधिकारी और अधिवक्ता देवेन चौहान ने पक्ष रखा. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अब 30  नवंबर से पहले इस मामले में फैसला सुनाएंगे।