logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर में एमडी ड्रग्स बेचने वाला कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई


चंद्रपुर: शहर के रहमतनगर इलाके में दहशत फैलाते हुए मेथाड्रोन (एमडी) ड्रग्स की बिक्री करने वाले कुख्यात अपराधी को पुलिस ने धरदबोचा। स्थानीय अपराध शाखा और रामनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रहमतनगर निवासी मोहम्मद शादाब अब्दुल रऊफ शेख को गिरफ्तार किया। 

शादाब शेख पिछले कई दिनों से इलाके में दहशत पैदा कर एमडी ड्रग्स पाउडर की बिक्री कर रहा था। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी। तत्पश्चात तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारते हुए ५७.२६० ग्राम एमडी मॅफेड्रोन ड्रग्स पाउडर और कुल ४,९१,१०० रुपये का माल जब्त किया विशेष रूप से, शादाब शेख एक रिकॉर्डधारी अपराधी है, जो शहर में दहशत फैला रहा था। इस बड़ी कार्रवाई के बाद नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। 

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऐसे अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है और जिले में मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण विराम लगाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि नशे की बिक्री से संबंधित जानकारी तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएँ।