logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कुख्यात अपराधी सुमित ठाकुर मकोका के मामले में जेल गिरफ्तार, जरीपटका पुलिस की कार्रवाई


नागपुर: नागपुर की जरीपटका पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुमित ठाकुर को मकोका के मामले में अब जेल से गिरफ्तार किया है. 9 माह से फरार चल रहे इस अपराधी को क्राइम ब्रांच यूनिट 2 की टीम ने उसके घर में ही दबिश देकर गिरफ्तार किया था. हालांकि गिट्टी खदान पुलिस ने उसका पीसीआर भी लिया था परंतु कोर्ट ने उसे जेल रवाना कर दिया था.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई को परिजनों से मिलने के लिए कुख्यात अपराधी सुमित ठाकुर चोरी चुपके ढंग से घर आया था. इसका पता चलते ही क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार किया था. उसके खिलाफ चर्चित गणेश चाचेरकर उर्फ गुई की शिकायत पर हफ्ता वसूली का मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में उसे गिरफ्तार कर 20 जुलाई तक हिरासत में लिया गया था. 

20 जुलाई को गिट्टीखदान पुलिस उसकी हिरासत बढ़ाने में विफल  हुई थी और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. सुमित और उसके साथियों के खिलाफ जरीपटका में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में मकोका की कार्रवाई भी की गई थी. इस मामले में अब उसकी गिरफ्तारी की गई है. उसे 26 जुलाई तक पुलिस हिरासत में लिया गया है. 

देखें वीडियो: