logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कुख्यात अपराधी सुमित ठाकुर ने पिस्तौल की नोक पर तीन युवकों का अपहरण कर की मारपीट, जरीपटका पुलिस ने किया मामला दर्ज


नागपुर: कुख्यात अपराधी सुमित ठाकुर ने साथियों की मदद से जरीपटका की ठवरे कालोनी में पिस्तौल की नोंक पर तीन युवकों का अपहरण कर लिया. रिपब्लिकन नगर, न्यू इंदोरा निवासी 33 वर्षीय कमल अनिल नाइक की शिकायत पर सुमित ठाकुर और उसके पांच साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

कमल की ठवरे कालोनी निवासी सम्राट गोंडाने से मित्रता है. सम्राट की बेटी का रविवार को जन्मदिन था. कमल अपने मित्र मुजफ्फर शेख (29) और अतुल आत्राम (25) के साथ जन्मदिन पार्टी में आया था. रात 12.10 बजे के तीनों पंडाल के बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे. इसी दौरान अपराधी सुमित अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ने वहां आया. वह लापरवाही से कार चलाते हुए कमल और उसके मित्रों के पास से कार ले गया. 

तीनों के आवाज लगाने से सुमित कुछ दूर जाकर ठहर गया. बाहर निकालने के लिए कमल द्वारा बाल पकड़ते ही सुमित बौखला गया. गर्लफ्रेंड को छोड़ने के बाद सबक सिखाने की धमकी देकर सुमित वहां से चला गया. रात 12.50 बजे सुमित लाल रंग की कार में तीन साथियों के साथ ठवरे कॉलोनी पहुंचा. उन्होंने कनपटी पर पिस्तौल तानकर कमल और उसके मित्रों को जबरदस्ती कार में बिठाया. मार्ग में उनकी पिटाई की. मोबाइल छीनकर रुपए लूट लिए. उन्हें हजारी पहाड़ परिसर में एक टीन के शेड में ले गए. वहां सुमित के दो साथी पहले से खड़े थे. 

वहां उन्हें बंधक बनाकर पिस्तौल की नोक पर पीवीसी पाइप से पीटा गया. कमल और उसके मित्रों द्वारा जान बख्शने की याचना करने पर कार में बिठाकर ग्रामीण पुलिस मुख्यालय के पास छोड़ दिया गया. कमल ने मजदूरी करने का बताते हुए फोन लौटाने को कहा. 

तीनों पीड़ित जरीपटका थाने पहूंचे. उनकी शिकायत पर पुलिस ने सुमित और उसके साथियों के खिलाफ अपहरण, लूट, हत्या का प्रयास, दंगा तथा हथियार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है.