logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की बेरहमी से हत्या, राजीव गांधी नगर पुलिया के नीचे हमलावरों ने मर्डर को दिया अंजाम


नागपुर: यशोधरा नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत राजीव गांधी नगर पुलिया के नीचे एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने इस वारदात को कोयते और बेसबॉल के डंडे से अंजाम दिया. शुरुआती जांच में इसे वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा माना जा रहा है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

मृतक 30 वर्षीय राजीव गांधी नगर निवासी समीर शेख उर्फ येडा शमशेर खान बताया जा रहा है. समीर शेख का नाम परिमंडल क्रमांक 5 अंतर्गत टॉप मोस्ट हिस्ट्रीशीटरों में शुमार था. इससे पहले हत्या के प्रयास, एमपीडीए, मारपीट सहित करीब 31 से अधिक अपराधिक मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं. 

ड्रग्स तस्करी खासकर गांजा तस्करी के लिए भी वह परिसर में कुख्यात था. बताया जा रहा है कि प्रतिस्पर्धा और वर्चस्व के चलते ही परिसर में ही रहने वाले  अशु नामक अपराधी ने अपनी गैंग के साथ मिलकर प्लानिंग के साथ गुरुवार तड़के इस हत्या की वारदात को अंजाम दिये जाने की चर्चा है.

इस वारदात को अंजाम देने के लिए अपराधियों  ने बेसबॉल के डंडे सहित कोयते जैसे हथियारों का इस्तेमाल किया था. खास बात यह हत्या अपराधी अशु के घर के पास ही हुई है और इस हत्या के बाद से ही अशु फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. इस वारदात के दौरान मृतक समीर शेख मोमिनपुरा  स्थित अपने ससुराल से घर लौट रहा था. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद यशोदरा नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज कर आगे की जांच शुरू कर दी.इस हत्या में शामिल कुछ संदिग्ध आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है.