logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती के शिवनगांव में फिर भूकंप के झटके, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Akola: राजनीतिक पार्टियां नगर पालिका चुनावों के लिए बना रहीं मजबूत मोर्चा ⁕
  • ⁕ Wardha: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही छात्राओं को उड़ाया, एक छात्रा की हालत बेहद नाजुक ⁕
  • ⁕ राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का तंज, कहा - पृथ्वीराज चव्हाण दुनिया के सबसे महान भविष्यवक्ता ⁕
  • ⁕ विदर्भ में ठंड का असर बरकरार, नागपुर सहित अन्य जिलों में तापमान में गिरावट, गोंदिया 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला ⁕
  • ⁕ Nagpur: UCN न्यूज़ की खबर का असर; सिंचाई विभाग की 5 एकड़ ज़मीन पर कब्ज़े का मामला, हरकत में प्रशासन ⁕
  • ⁕ Amravati: दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से दहला शहर, खोलापुरी गेट के सब्जी मंडी इलाके की घटना ⁕
  • ⁕ Gondia: अवैध रेत उत्खनन पर अब निर्णायक प्रहार, वैनगंगा नदी का होगा अंतरराज्यीय सीमांकन ⁕
  • ⁕ भाजपा कार्यालय में आज से उम्मीदवारों के साक्षात्कार शुरू, विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ मनपा के बाद ZP–पंचायत समिति चुनाव जल्द जनवरी के अंतिम सप्ताह में मतदान की संभावना ⁕
Nagpur

Nagpur: मौज मस्ती करते ओयो में मिला कुख्यात वाहन चोर, क्राइम ब्रांच के वाहन चोरी विरोधी दस्ते की कार्रवाई


नागपुर: पुलिस ने शहर में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले कुख्यात चोर भाइयों में से एक को उसके नाबालिग साथी सहित उस वक्त धर दबोचा, जब वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ओयो होटल में मौज-मस्ती कर रहा था। पुलिस ने अब तक आरोपियों की निशानदेही पर 13 चोरी की मोपेड वाहन बरामद की हैं, जबकि उसका दूसरा भाई अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसकी तलाश की जा रही है

मिली जानकारी के अनुसार 5 नवंबर की शाम सपना भोजवानी नामक महिला की एक्टिवा गाड़ी को लकड़गंज परिसर से दो चोर चोरी कर ले गए थे। इस मामले में आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे थे। जांच के दौरान ही पुलिस ने आरोपियों की पहचान ऋषभ असोपा और रितिक असोपा के रूप में  हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों ही भाई शातिर चोर है और कुछ दिन पहले ही हुड़केश्वर में भी चोरी के मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। 

जेल से छूटने के तुरंत बाद उन्होंने लकड़गंज परिसर में इस चोरी के वारदात को दोबारा अंजाम दिया था। इस मामले की जांच के दौरान ही वाहन चोरी विरोधी दस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि इस मामले में शामिल ऋषभआसोपा अपने एक नाबालिक के साथी के साथ  दिघोरी परिसर स्थित एक ओयो के होटल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मौज मस्ती कर रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने तुरंत छापामार कार्रवाई कर ऋषभ को उसके नाबालिक साथी के साथ हिरासत में लिया। 

पूछताछ में खुलासा हुआ की आरोपियो ने  शहर के लकड़गंज, धंतोली, नंदनवन इमामवाड़ा और जरिपटका थाना परिसर से अभी तक करीब 13 मोपेड गाड़ियां चोरी की है, जिन्हें पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बरामद किया है। पकड़ी गई गाड़ियों की कुल कीमत करीब साढे 6 लाख रुपए बताई जारी है। 

जांच में खुलासा हुआ कि इन सभी चोरी की वारदातों को उसने अपने भाई ऋतिक आसोपा के साथ  मिलकर अंजाम दिया है, जिसके बाद उसकी भी तलाश अब पुलिस कर रही है। आरोपियों को पकड़ी गई गाड़ियों सहित आगे की कार्रवाई के लिए लकड़गंज पुलिस के हवाले किया गया है।