logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अब पुलिस का सामान भी नहीं सेफ! स्मार्ट ट्रैफिक बूथ में चोरी


नागपुर: नागपुर में बढ़ते अपराध के बीच चोरों के निशाने पर अब पुलिस विभाग है। शहर में तीन स्मार्ट ट्रैफिक बूथ से शातिर चोरों ने हजारों रुपये के माल पर हाथ साफ किया है। ट्रैफिक बूथ में हुई चोरी से पुलिस विभाग में भी खलबली मच गई है।

राज्य के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह शहर नागपुर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ ही रहा है। चोरी और लूटपाट की घटना तो अब आम बात हो चुकी है, आये दिन हत्या और फिरौती के मामले दर्ज हो रहे है। शहर में इतने शातिर चोर है की कोई भी संपत्ति चोरों की नजर से सुरक्षित नहीं है। हद तो ये है कि इन चोरों की नजर अब ट्रैफिक पुलिस बूथ पर भी है।  

शहर में तीन स्मार्ट ट्रैफिक बूथ में चोरी की खबर सामने आने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। नागपुर शहर के अति व्यस्त एलआईसी चौक, लिबर्टी चौक और वीसीए चौक पर बने स्मार्ट ट्रैफिक बूथ में शातिर चोर ने सेंधमारी की है। यहां चोरों ने लाउडस्पीकर, इनवर्टर बैटरी, एम्प्लीफायर आदि समेत  हजारों रुपये की सामग्री पर हाथ साफ किया है।  

इस तरह से ट्रैफिक बूथ में हुई चोरी के बाद अब पुलिस के लिए भी इन चोरों को पकड़ना किसी चुनौती से कम नहीं है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।