logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: घर से एक टन गोमांस बरामद, आरोपी गिरफ्तार, जूनी कामठी पुलिस की कार्रवाई


नागपुर: एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, जूनी कामठी पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर लगभग 1 टन गोमांस जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया.

शनिवार सुबह करीब 3 बजे जूनी कामठी पुलिस को जानकारी मिली कि एक घर में किराए पर रहने वाले आरोपी ने अपने कमरे में बड़ी मात्रा में कटा हुआ मांस रखा हुआ है.सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो आरोपी मांस काटता हुआ मिला। 

पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और उसके घर से 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से 1 टन गोमांस, मांस काटने में इस्तेमाल होने वाला लोहे का सत्तूर बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के पास कुल 2 लाख 150 रुपए का माल जब्त किया है।

आरोपी के खिलाफ जूनी कामठी थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रशांत जुमड़े के नेतृत्व में जुनी कामठी पुलिस स्टेशन के स्टाफ ने की.