logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

टमाटर के नाम पर प्याज की तस्करी, कस्टम विभाग ने 82 मीट्रिक टन नाशिक से पकड़ा


नागपुर: आम तौर पर केवल सोना, हिरा, जानवर सहित नशीली दवाइयों की तस्करी सुनी थी। लेकिन अब सब्जियों की तस्करी शुरू हो गई है। नागपुर कस्टम विभाग ने गुत्प जानकारी एक आधार पर कार्रवाई करते हुए टमाटर के नाम पर प्याज को बाहर भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए नाशिक मंडी से 82 मीट्रिक टन प्याज जब्त किया है।

ज्ञात हो कि, केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात रोक लगाई हुई है। लेकिन इसके बावजूद कुछ व्यापारी अन्य रास्तो से प्याज के निर्यात में लगे हुए हैं। नागपुर विभाग के कस्टम आयुक्त को गुप्त जानकारी मिली थी। जिसके तहत नाशिक के कुछ व्यापारी टमाटर के बैग में प्याज रख कर उसका निर्यात कर रहे हैं। जानकारी पुख्ता होते ही कस्टम विभाग की टीम ने नाशिक के मंडी में रेड मारी, जहां कस्टम विभाग को टमाटर के कैरट में प्याज पैक किया हुआ दिखाई दिया। सभी कैरेट को यूएई भेजा जाने वाला था।