logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Operation Thunder: निंबस हुक्का पार्लर पर छापा, संचालक पर मामला दर्ज


नागपुर: शहर में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए नागपुर पुलिस ने  'ऑपरेशन थंडर' के अंतर्गत शंकरनगर स्थित निंबस लाउंज हुक्का पार्लर पर छापा मारा। मादक पदार्थ विरोधी दल द्वारा की गई इस कार्रवाई में हुक्का पार्लर संचालक के खिलाफ अंबाझरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। खास बात इस छापामारी के दौरान संभ्रांत परिवार की युवतियां भी धुआं उड़ाते हुए लॉज में पुलिस के हाथ लगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तड़के करीब तीन बजे यह छापा मारा गया दरअसल पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि यह पार्लर रात भर अवैध रूप से संचालित हो रहा है। पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि यहां संभ्रांत परिवारों की युवतियां और आपराधिक प्रवृत्ति के युवक एकत्र होते हैं।

कार्रवाई के समय पार्लर का दरवाज़ा अंदर से बंद था, लेकिन भीतर का दृश्य चौंकाने वाला था। पूरा हुक्का पार्लर ग्राहकों से भरा हुआ था और उन्हें विभिन्न फ्लेवर के तंबाकू से युक्त हुक्के परोसे जा रहे थे। छापे की खबर मिलते ही वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्राहकों को सख्त चेतावनी दी, जबकि संचालक समीर शेख के खिलाफ कानूनी कार्रवाई  गई है। बता दें कि  कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में एक हुक्का पार्लर संचालक की रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे इस तरह की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। इस छापेमारी का नेतृत्व  सहायक उपायुक्त सुनीता मेश्राम, वरिष्ठ निरीक्षक गजानन गुल्हाने और उनकी टीम ने किया। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।