logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

ऑपरेशन U-टर्न: सड़क पर उतरे आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंगल, वाहन चालक शराब पीकर चला रहे या नहीं खुद की जाँच


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए नागपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन यू-टर्न' शुरू किया है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम शहर के वैरायटी चौक पर ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई गई, जिसमें पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंगल स्वयं वाहन चालकों की जांच करते हुए नजर आए।

नागपुर में सड़क दुर्घटना और उससे होने वाली मौते एक बड़ी समस्या बनकर उभरे हैं। नपुर शहर में हर महीने सड़क दुर्घटना से 25 लोगों की मौत होती है। वहीं इससे ज्यादा लोगों गंभीर रूप से घायल होते है।बढ़ती दुर्घटनाओं में सबसे प्रमुख कारण शराब पीकर वाहन चलना है।  शहर में बढ़ती दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नागपुर पुलिस ने ऑपरेशन यु-टर्न शुरू किया है।

इसी के तहत शुक्रवार को शहर के वैराइटी चौक पर ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई गई। पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंगल की अगुवाई में शुरू मुहिम में दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को रोककर उसकी जांच की गई। इस दौरान आयुक्त खुद लोगों की जांच करते हुए दिखाई दिए।  आयुक्त ने बताया कि, रोजाना रात में तीन घाटे शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों में यह मुहिम चलाई जाएगी। इस दौरान डीसीपी और एसीपी ट्रैफिक ग्राउंड पर रहेंगे। इसी के साथ आयुक्त ने नागरिकों से मुहिम का समर्थन करने और लोगों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने का आवाहन भी किया।