logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Opration यू-टर्न: इंदोरा ट्रैफिक ब्रांच में सबसे ज्यादा 71 नशे में धुत वाहन चालक पकड़े गए


नागपुर: शहर में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ  ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन यू-टर्न के तहत बीते आठ दिनों में 1,339 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 336 वाहन चालकों को नशे की हालत में पकड़ा गया।

इस विशेष अभियान की शुरुआत 10 जुलाई से की गई थी। शहर के अलग-अलग 10 स्थानों पर की गई नाकाबंदी में सबसे ज्यादा कार्रवाई इंदोरा क्षेत्र में हुई, जहां 367 वाहनों की जांच की गई और 71 नशे में वाहन चलाने वालों को पकड़ा गया।

इंदोरा के बाद सबसे ज्यादा मामले वर्धा रोड स्थित सोनेगांव से सामने आए, जहां 42 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। वहीं, कामठी और एमआईडीसी क्षेत्रों में 40-40 नशे में गाड़ी चलाने वालों को पकड़ा गया। लकड़गंज क्षेत्र में 36 लोगों पर कार्रवाई की गई।

कॉटन मार्केट ट्रैफिक शाखा ने 275 वाहनों की जांच की, जिसमें 23 लोग नशे में गाड़ी चलाते पाए गए। एमआईडीसी शाखा ने 129 वाहनों की जांच में 40 नशेड़ी चालकों को पकड़ा।

सीताबर्डी में सबसे कम 25 वाहनों की जांच की गई, लेकिन इनमें से 18 चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। अजनी क्षेत्र में 123 वाहनों की जांच के दौरान 26 लोग शराब के नशे में पाए गए, वहीं सक्करदरा में 147 में से 21 चालकों ने शराब पी रखी थी।

पुलिस ने सभी दोषियों से जुर्माना वसूल कर आगे की कार्रवाई की है। ट्रैफिक विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।