logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पांढरकवडा क्राइम ब्रांच की टीम ने गोवंश तस्करों के खिलाफ की कार्रवाई, दो ट्रकों से मुक्त कराए 121 गोवंश


यवतमाल: पुलिस ने नागपुर-हैदराबाद रोड पर केलापुर टोल प्लाजा के पास गोवंश तस्करी कर रहे दो ट्रकों से कुल 121 गोवंशों मुक्त करवाया। पुलिस ने इस कार्रवाई में  87 लाख रुपये का माल जब्त किया है। 

पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता द्वारा थाना सीमा अंतर्गत आपराधिक चेकिंग के संबंध में दिये गये आदेशानुसार स्थानीय क्राइम ब्रांच की टीम पांढरकवड़ा इलाके में चेकिंग कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि नागपुर-पंढकरवाड़ा-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर, हैदराबाद जाने वाले दो ट्रकों में गोवंश की तस्करी हो रही है।

जानकारी के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम ने टोल प्लाजा पर जाल बिछाया और संदिग्ध ट्रक को रोका। दोनों ट्रकों की तलाशी ली गयी। तलशी के दौरान ट्रक में 121 गोवंशीय मवेशी बंधे हुए मिले। इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद हातम अब्दुल नवी, मोसिन अली सैयद मोबीन और इरशाद उल्लाखा किस्मत उल्ला खान को गिरफ्तार किया है।