logo_banner
Breaking
  • ⁕ चंद्रपूर कैंसर अस्पताल पर साइबर हमला; डेटा लॉक कर करोड़ों की फिरौती की मांग ⁕
  • ⁕ DRI नागपुर की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ रुपये का 522 किलो से अधिक गांजा जब्त किए; दो लोग गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: कलपाथरी में बाघ के हमले में युवक की मौत, बकरियों के लिए चारा लेने जंगल गया था मृतक ⁕
  • ⁕ Amravati: पेपर लीक मामले को लेकर अमरावती में NSUI का मशाल मार्च; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

दिनदहाड़े चोरों का आतंक, परिवार के मौजूद रहने पर भी घर से लैपटॉप और मोबाइल चोरी; कैमरे में आरोपी कैद


नागपुर: नागपुर शहर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला पांचपावली थाना क्षेत्र के बुद्ध नगर का है, जहां दिनदहाड़े एक चोर ने घर में सेंधमारी कर लैपटॉप और मोबाइल फोन चुरा लिए। हैरानी की बात यह है कि वारदात के समय पूरा परिवार घर में ही मौजूद था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी डॉ. श्याम शेंडे अपने परिवार के साथ बुद्ध नगर में रहते हैं। बुधवार सुबह तेज बारिश के कारण परिवार के सभी सदस्य घर की ऊपरी मंजिल पर मौजूद थे। इसी दौरान एक अज्ञात चोर नीचे की मंजिल पर दाखिल हुआ और कमरे में रखे लैपटॉप व दो मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर गया।

 चोरी की यह घटना पड़ोस में लगे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। वारदात का पता चलते ही डॉ. शेंडे ने पांचपावली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।