logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Parshivni: खेती विवाद के चलते 42 वर्षीय व्यक्ति पर जानलेवा हमला, व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत


नागपुर: पारशिवनी थाना अंतर्गत स्थित सरोदी टोली निवासी 42 वर्षीय एक व्यक्ति पर खेती के विवाद के चलते जानलेवा हमला किया गया। उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई, जिसमें पारशिवनी पुलिस ने हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतक लालु एकनाथ का लालू भोयर से खेती नाली को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. इसी क्रम में आरोपी लालु भोयर ने मंगलवार शाम लगभग 5 बजे के लगभग मृतक की दोपहिया को अपनी कार से जोरदार टक्कर मारी, उसके बाद तलवार से ग्रामीण रूग्नालय पारशिवनी के सामने जानलेवा हमला कर दिया. 

हमले में घायल को पारशिवनी ग्रामीण रूग्नालय पहुंचाया गया, जहां से नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान लालू एकनाथ की मौत हो गई. प्रकरण में पारशिवनी पुलिस ने आरोपी सहित कार एवं हथियार जब्त कर लिया है. आगे की जांच पारशिवनी पुलिस ने शुरू कर दी है.

देखें वीडियो: