logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: 500 ब्रास की दी अनुमति, खनन हुआ उससे अधिक, राजस्व ठेकेदार राजस्व विभाग लगा रहा चूना, प्रशासन बना मूक दर्शक


भंडारा: जिले में मुरुम माफिया का दौर शुरू हो गया है। वेदांता कंस्ट्रक्शन कंपनी को भंडारा के पालगांव में एक किसान के खेत से 500 ब्रास मुरम खोदने की अनुमति तहसील कार्यालय द्वारा दी गई थी। लेकिन इन ठेकेदारों ने अनुमति तो 500 ब्रास की ली और उत्खनन उससे अधिक कर लिया। इतना ही नहीं, एक जगह तो दो सड़क कार्यों में मुरुम का उपयोग किया जा रहा है।

ऐसे काम कर सरकारी खजाने में सिर्फ 500 ब्रास के ही पैसे जमा हो हुए है। अतिरिक्त मुरम का खनन कर शासन को चूना लगाया जा रहा है।

इस तरह की बात एक जगह से नहीं बल्कि पूरे जिले में चल रही है और देखने में आ रहा है कि इसमें राजस्व अधिकारियों की मूक सहमति है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या राजस्व प्रशासन घटनास्थल का निरीक्षण कर इस संबंध में कार्रवाई करेगा?