logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: करंट लगने से व्यक्ति की मौत, खबर दबाने छुपाई गई लाश, एक आरोपी गिरफ्तार


गोंदिया: गोंदिया जिले के आमगांव तहसील के मानेगांव गांव में खेत के पास आने वाले जंगली सूअरों को मारने के लिए लगाए गए अवैध रूप से चालू बिजली के तार से करंट लगने के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई. इस मामले में मृतक के मामा अशोक कोहले ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अशोक लापता है और आमगांव पुलिस ने जांच कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

अशोक मडावी, उम्र 26 वर्ष, दुर्गेश बिहारी, उम्र 35 वर्ष, राधेश्याम देवाराम ठाकरे, उम्र 40 वर्ष और मृतक अशोक कोहले, सभी मानेगांव निवासी ने जंगली सुअरों को मारने के लिए पांडेबाई के खेत में खूंटा गाड़कर उन पर सेंटरिंग तार लगाए और बिजली के खंभे से जोड़ दिया. इससे तार में करंट शुरू हो गया. इस कारण आकाश राजेश कोहले की करंट लगने से मृत्यु हो गई.

उसकी मौत के बाद अशोक मड़ावी, दुर्गेश बिहारी, राधेश्याम ठाकरे ने साक्ष्य मिटाने की नियत से सेंट्रिंग तार फेंक दिया और मृतक के शव को महादेव पहाड़ी गढ़माता मंदिर के पीछे सागौन के पेड़ के पास बिजली के खंभे के पास छोड़कर भाग गए. इस मामले में आमगांव पुलिस ने जांच कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दो आरोपी फिलहाल फरार हैं.