logo_banner
Breaking
  • ⁕ लेटर', व्हिप और अपात्रता की धमकी; धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष से चंद्रपुर कांग्रेस में सियासी तूफान ⁕
  • ⁕ गडकरी ने भारत सरकार 12 साल के प्रवास के बारे में दी जानकारी, कहा- जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है ⁕
  • ⁕ Buldhana: “दो दिन में खाद का बफर स्टॉक खोलो, नहीं तो अधिकारियों को भी देंगे फटका!”; DAP खाद की कमी पर रविकांत तुपकर आक्रामक ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम की पत्नी की कार का एक्सीडेंट; पत्नी के सिर और ड्राइवर के पीठ में लगी चोट ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Crime

Ramtek: मनसर कांद्री टोल नाके के पास पिकअप वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दुपहिया चालक की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार


नागपुर: जिले के रामटेक थाना अंतर्गत आने वाले मनसर कांद्री टोल नाके के पास एक पिकअप वाहन ने एक बाईक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक घटनास्थल से फरार हो गया.

खनोरा ग्राम पंचायत के लाखापुर निवासी संतोष खंडाते साप्ताहिक बाजारों में जाकर  समोसा भजिया की दुकान लगाते थे. रविवार रात 11 बजे अपनी दुकान बंद करके अपने घर जा रहें थे. इसी बीच पिकअप चालक ने संतोष खंडाते को जोरदार टक्कर मार कर चेक पोस्ट के बैरियर तोड़कर फरार हो गया. 

घटना की जानकारी मिलने पर रामटेक पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को विच्छेदन के लिए रामटेक उपजिला रूग्नालय भेजा. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है.