logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

अपराधी पर पुलिस की कार्रवाई, मकोका के तहत गुंडे को भेजा सेन्ट्रल जेल


नागपुर: शहर और जिले से अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए नागपुर पुलिस लगातार कदम उठा रही है। इसी के तहत एमआईडीसी पुलिस ने गुरुवार को एक अपराधी पर मकोका की करवाई करते हुए सेन्ट्रल जेल रवाना कर दिया। अपराधी का नाम  विशाल उर्फ बिच्छू नवीन प्रसाद शहा (22, बाबा दर्गा, झोन चौक) है। अपराधी पर शहर के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी सहित 16 मामले दर्ज हैं। 

जोन सहित हिंगना परिसर में अपराधी विशाल लगातार आपराधिक मामलों में लिप्त है। वह लगातार हत्या, चोरी, हत्या का प्रयास के मामले में वांछित रहा। इस कारण क्षेत्र के लिए दहशत का पर्याय बनता जा रहा था। इसी को देखते हुए एमआईडीसी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मकोका की कार्रवाई करते हुए जेल भेजने का प्रस्ताव नागपुर पुलिस आयुक्त के पास भेजा था। 

अपराधी की गुनहगारी प्रवत्ति को देखते हुए आयुक्त ने आरोपी को जेलभेजने का प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इसके बाद आज गुरुवार को आरोपी को सेन्ट्रल जेल भेज दिया गया।