logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रेत तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी, कन्हान पुलिस ने जब्त 45 लाख रुपये से अधिक का माल


नागपुर: राजस्व विभाग एवं नागपुर ग्रामीण पुलिस जहां एक ओर रेत तस्करों पर शिकंजा कस रही है, वहीं दूसरी ओर रेत तस्कर राजस्व विभाग एवं पुलिस को चकमा देने के नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। इसी लुकाछिपी में नागपुर जिले के कन्हान थाना अंतर्गत पुलिस ने चार रेती तस्करों सहित 45 लाख रुपए से अधिक का माल जब्त किया है।

कन्हान थाना अंतर्गत आने वाले खंडाला शिवार एवं घाट रोहणा क्षेत्र में रेती चोरी की जानकारी पुलिस को मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने एक टिप्पर एवं टाटा कंपनी का 6 चक्का ट्रक जब्त किया है। इन दोनों ट्रकों सेड पुलिस को लगभग 10 ब्रास रेती मिली है जिसकी किमत 55 हजार रुपए है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 45 लाख 56 हजार 500 रूपए का माल जब्त किया है। 

इस प्रकरण में नागेंद्र पाहन, सोहेल खान सरदार खान, मोहन तुमसरे, मोहम्मद हसीब सर्वर खान के विरुद्ध विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

ज्ञात हो रामटेक एवं कन्हान पुलिस के द्वारा मात्र 5 दिनों के भीतर 1 करोड़ रुपए से अधिक की रेती एवं ट्रक जब्त किए गए हैं। आगे की जांच कन्हान पुलिस कर रही है। 

देखें वीडियो: