logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लोन दिलाने के बहाने दो करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर क्राइम ब्रांच की आर्थिक शाखा की टीम ने करोड़ों की ठगी में लिप्त एक आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। उसने बिल्डर दंपति व अन्य लोगों को 20 करोड़ रुपये का लोन मंजूर करवाने का झांसा देकर 2 करोड़ रुपये का चूना लगाया था। कोर्ट ने इस आरोपी को 6 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड में भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी आकाश मनोहर पाटिल  मुंबई  निवासी है. समीर चट्टे नवोदय अर्बन सहकारी बैंक में सीईओ थे। उन्हें व्यावसायिक कर्ज की जरुरत थी। 

इसके लिए एक मित्र के माध्यम से उसने आरोपी आकाश पाटिल  से संपर्क किया था। उसने खुद को बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ा हुआ बताकर  चट्टे को 20 करोड़ रुपए का व्यावसायिक कर्ज दिलाने का झांसा दिया। उसने कई लोगों को कर्ज दिए जाने के फर्जी दस्तावेज चट्टे को भेजे। इनसे चटे को भरोसा हो गया।पाटिल ने प्रोसेस फी और कॉमिशन के तौर पर रुपये भेजने को कहा। चट्टे ने पाटिल की बात पर भरोसा करके रुपये भेजने शुरू किए। 

पाटिल ने चट्टे को भरोसा दिलाने के लिए भोपाल की कथित दिलीप बिल्डकॉन कंपनी के नाम का दो करोड़ की राशि का फर्जी चेक वाटसअप पर भेजा। इसके आधार पर जून 2021 से अक्तूबर 2022 के दौरान चट्टे ने मित्रों की मदद से पाटिल को 2 करोड़ 7 लाख 50 हजार रुपए ट्रांसर्फर किए। कर्ज का चेक मांगने पर पाटिल टालमटोल करने लगा। चट्टे ने आर्थिक शाखा में  इसकी शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस ने जांच आरंभ करने के दौरान ही चट्टे की मृत्यु हो गई। इसके बाद उनकी पत्नी यशश्री चट्टे ने शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर आर्थिक शाखा ने 26 अक्तूबर को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। पुलिस को पाटिल के मुंबई में छूपे होने का पता चला। 

उसने मुंबई पुलिस की मदद से दबिस देकर पाटिल को गिरफ्तार कर लिया। उससे दो मोबाइल, दस्तावेज, पासपोर्ट सहित 85 हजार का माल बरामद किया गया है। उसके बैंक खाते में जमा 15 लाख  70 हजार रुपए भी फ्रीज किए गए है। पाटिल को 6 दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

देखें वीडियो: