logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर में पुलिस ने APPLE कंपनी के नकली उत्पादों का किया भंडाफोड़, डेढ़ करोड़ से ज्यादा रुपए का माल बरामद


नागपुर: शहर में पुलिस ने APPLE कंपनी के नाम से नकली उत्पादों की बिक्री करने वाले  6 दुकानदारों का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच के एनडीपीएस दस्ते  ने सीता बर्डी और धंतोली पुलिस थाना अंतर्गत स्थानीय पुलिस टीम  के साथ मिलकर इस बड़ी कार्रवाई को  अंजाम दिया, इस कार्रवाई के दौरान एक करोड़ 57 लाख रूपयों के माल को भी जब्त किया गया है।

क्राइम ब्रांच के एनडीपीएस दस्ते के पुलिस निरीक्षक गजानन गुल्हाने की अगुवाई में, पुलिस ने एप्पल कंपनी  के अधिकृत प्रतिनिधि मृणाल महेशचंद्र अग्रवाल और  के साथ मिलकर इस रैकेट का पर्दाफाश किया। मृणाल अग्रवाल, पांच साल से APPLE कंपनी के कानूनी सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं,  उन्हें   सिताबर्डी  क्षेत्र में कुछ दुकानदारों के पास नकली APPLE कंपनी के उत्पादों के बिक्री करने और बड़ी मात्रा में स्टॉक रखे जाने की जानकारी मिली थी।

पुलिस ने उनकी शिकायत के बाद जब छापा मारा तो मौके से एक करोड़ 57 लाख से अधिक मूल्य का नकली सामान जब्त किया, जिसमें मोबाइल कवर, बैटरी, स्पेयर पार्ट्स, और अन्य उत्पाद शामिल थे। इन वस्तुओं पर APPLE कंपनी का लोगो और नाम अंकित था, जो कि नकली थे। 
 
इस दौरान 6 दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनके पास से एक करोड़ 57 लाख रुपए से अधिक के नकली माल को भी जप्त किया गया है। धंतोली थाना अंतर्गत राहुल बाजार हनुमान गली में NMG नामक दुकान के मालिक नावेद अहमद पर पहली कार्रवाई हुई जहां से पुलिस ने करीब 47 लाख रूपयों का एप्पल कंपनी का नकली माल पकड़ा। इसके साथ ही सीताबर्डी के  राज मोबाइल शॉपिं में अमित इसरानी के यहां से करीब साढ़े 10 लाख का  माल बरामद किया गया। 

नागनेची टेलकॉम नामक मोबाइल दुकान के मालिक कल्याण सिंह के यहां से करीब 31 लाख रूपयों का नकली माल मिला। दिया मोबाइल्स के मालिक प्रज्वल जरूडकर के यहां से साडे 32 लाख, श्री रामदेव मोबाइल एसेसरीज के मालिक जेपाराम चौधरी के यहां से करीब 41 लाख और चामुंडा मोबाइल्स नामक दुकान के मालिक भीमाराव चौधरी के पास से करीब 42  लाख रूपयों के नकली एप्पल कंपनी के माल को पुलिस ने पकड़ा है. इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस ने संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।