logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ट्रक चालक लूट मामला का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस ने चार नाबालिगों को किया गिरफ्तार


नागपुर: वाठौड़ा पुलिस थाना अंतर्गत 4 नाबालिग युवकों ने चाकू की नोक पर एक ट्रक चालक से लूटपाट की थी। इस मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में लिया है। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से इन युवकों की पहचान हुई थी ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी ट्रक ड्राइवर उदय कुमार यादव बिहार निवासी के साथ इन चारों युवकों ने चांदमारी रोड स्थिति टी पॉइंट के पास 17 मई को चाकू की नोक पर लूटपाट की थी। आरोपियों ने ट्रक ड्राइवर से 8000 रूपये की नकदी छीनी थी। हालांकि मोबाइल छीनने के प्रयास में प्रतिकार करने पर ट्रक चालक से उनकी भिड़ंत भी हुई जिसके बाद ये चारों आरोपी वहां से फरार हो गए थे।

इसकी शिकायत ट्रक चालक ने पुलिस से की थी। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस ने चारों आरोपियों की पहचान की और उसके बाद हिरासत में लिया ।ये चारों युवक  एक चिकन दुकान में काम करते हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर इस अपराध में इस्तेमाल की गई 2 दुपहिया गाड़ियां और चाकू बरामद किया है।