logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: टेका परिसर में पुलिस ने 12 गोवंश को दिया जीवनदान, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस


नागपुर: नागपुर के पांचपावली पुलिस ने गोपनीय जानकारी मिलने के बाद टेका परिसर में 12 गोवंश जानवरों को रेस्क्यू किया है। इस कार्रवाई के दौरान 2 आरोपी भी पुलिस के हाथ लगे हैं। साथ ही 4 दुपहिया वाहन सहित करीब साढे ₹5 लाख रूपयों का माल भी पुलिस ने बरामद किया है। इस छापामार कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपी फरार हो गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

शनिवार सुबह पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी की टेका परिसर में अवैध रूप से गोवंश को कत्ल करने के इरादे से लाया गया है। इसी सूचना पर पुलिस ने अपने दलबल के साथ टेका नई बस्ती में छापा मारा। 

इस दौरान इरशाद अहमद और वसीम कुरेशी नामक आरोपी पुलिस के हाथ लगे। जबकि इस कार्रवाई में उनके कुछ अन्य साथी पुलिस को देखते ही वहां से फरार हो गए। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक घर से जिंदा 12 गोवंश सहित 4 दुपहिया वाहनों समेत करीब साढ़े 5 लाख का माल जब्त किया गया है।