logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नकली देसी शराब के कारखाने पर पुलिस का छापा, १० लोग गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर छापामार कार्रवाई की और बोरी परिसर के ब्राह्मणी स्थित एक खेत में मौजूद पोल्ट्री फार्म पर छापा मारकर नकली शराब बनाने के कारखाने का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई के दौरान करीब 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब साढ़े 5 लाख रुपयों का माल भी बरामद किया गया है।

नागपुर ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा की टीम को गोपनीय जानकारी मिली थी कि बोरी पुलिस थाना अंतर्गत ब्राह्मणी परिसर स्थिति एक खेत मे चल रहे पोल्ट्री फार्म में चोरी-छिपे ढंग से अवैध  रूप से शराब बनाई जा रही हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने बीती रात छापा मारकर करीब 10 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

इस कार्यवाही में विभिन्न प्रकार के रसायन, पैकेजिंग करने वाली मशीन, लेवल, फ्लेवर देसी शराब की बोतलें, वाहन सहित करीब साढ़े 5 लाख का माल बरामद किया गया है। यह कारखाना अर्जुन शंकर सिंह राजपूत मध्य प्रदेश निवासी आरोपी चला रहा था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ बोरी पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।