logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर में नकली OYO होटलों पर पुलिस की छापेमारी; विधायक मुनगंटीवार ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा


चंद्रपुर: चंद्रपुर शहर में नकली OYO होटलों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 होटलों और लॉज संचालकों पर अपराध दर्ज किया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब मुंबई में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा के पावसाळी सत्र में माजी मंत्री तथा विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने इस गंभीर मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया था।

मुनगंटीवार ने विधानसभा में सवाल किया था कि OYO के नाम पर चल रहे अवैध धंधों को अनुमति क्यों दी? और इसकी तत्काल जांच की जाये और ऐसे होटलों पर तुरंत कार्रवाई की मांग भी की थी। इसके तुरंत बाद अहमदाबाद स्थित OYO होटल के नोडल अधिकारी मनोज पाटील ने चंद्रपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि OYO के ब्रांड और लोगो का दुरुपयोग कर कई फर्जी होटल चलाए जा रहे हैं।

शिकायत के आधार पर चंद्रपुर शहर पुलिस ने शहर के सभी OYO टैग वाले होटलों की जांच शुरू की, जिसमें 15 होटल अवैध रूप से OYO ब्रांड का उपयोग कर व्यवसाय करते पाए गए। इनमें से अधिकांश होटल बल्लारपूर बायपास मार्ग और शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय परिसर के आसपास स्थित हैं।

इन फर्जी OYO होटलों में शामिल हैं:

  • होटल रॉयल इन (बल्लारपूर रोड)
  • होटल ड्रीम स्टे (अष्टभुजा वार्ड)
  • होटल फ्रेंड्स स्टे (बल्लारपूर रोड)
  • लिओ स्टार होटल (अष्टभुजा)
  • होटल आरआर इन
  • होटल स्काईलाइन
  • होटल अशोका लॉजिंग अँड बोर्डिंग
  • होटल आई. के. रेसिडेन्सी (विकास नगर)
  • होटल थ्री स्टार (बाबुपेठ)
  • होटल सेलिब्रिटी (बाबुपेठ)
  • होटल ग्रीन पार्क (बाबुपेठ)
  • होटल 7 डे (झरपट नदी)
  • होटल सनराइज (जटपुरा गेट)
  • रयान होटल अँड सेलिब्रेशन (विचोडा)
  • होटल फ्रेंडशिप इन
इस प्रकरण से शहर में फर्जी ब्रांडिंग और लाइसेंस की अनदेखी पर गंभीर सवाल उठे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।