logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बोखारा में चल रहे जुवा अड्डे पर पुलिस का छापा, चार गिरफ्तार, पांच अन्य हुए फरार, नगदी सहित 3.96 लाख का माल जब्त


नागपुर: क्राइम ब्रांच यूनिट 5 की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोराडी के बोखारा परिसर में छापा मार कर जुआ अड्डे का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कार्रवाई के दौरान 5 अन्य मौके से फरार हो गए जिनकी भी तलाश जारी है। उनके पास से नगदी, दुपहिया वाहन सहित 3,96,300 का माल भी बरामद किया गया है। 

क्राइम ब्रांच यूनिट 5 की टीम रविवार शाम कोराडी थाना परिसर में गस्त कर रही थी। इसी दौरान कोराडी के बोखारा स्थित घोंगे लेआउट में  नीम के पेड़ के नीचे सार्वजनिक जगह पर बैठकर ताश पत्तों पर पैसे लगाकर जुवा खेले जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेरा डालकर चार जुआरियों को मौके पर ही रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जबकि इस कार्रवाई के दौरान 5 अन्य फरार हो गए। 

पकड़े गए आरोपियों में तुषार गणेश  शंभरकर (23), महेश संजय चौधरी (24), देवेंद्र योगराज नवघिंगे (36) का समावेश है। कार्रवाई के दौरान गौरव झेले (26) और करण देवकर (28) व तीन अन्य मौके से फरार होने में कामयाब हुए। 

इस कार्रवाई के दौरान 6300 नगद, ताश पत्ते, तीन मोबाइल फोन, 4 दुपहिया वाहन सहित 3,96,300 रुपयों का माल पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुगार अधिनियम के तहत कोराडी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। साथ ही अब पुलिस फरार आरोपियों की भी तलाश कर रही है। आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए कोराडी पुलिस के हवाले किया गया है।